Giridih: सालों से बंद पड़े 'ओपन कास्ट' कोयला खदान में फिर शुरू होगा उत्पादन, मिली स्वीकृति
दो जीएम के बाद तीसरे ने 'ओपन कास्ट' कोयला खदान से किया उत्पादन शुरू करने का दावा.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह सीसीएल में कोयला उत्पादन ने एक बार फिर तेजी पकड़ी है. अब कोयला उत्पादन अपने उपलब्धियों की तरफ अग्रसर है. मंगलवार को सीसीएल गेस्ट हाउस में जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान जीएम गिरिश चंद्र राठौर ने बताया कि करीब 6 टन कोयला उत्पादन किया जा चुका है.
उन्होंने बताया कि फिलहाल लक्ष्य भी यही तय किया गया था. कहा कि 6 टन से भी अधिक उत्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं. जीएम ने बताया कि उत्पादन में वृद्धि से सीसीएल को काफी फायदा हो रहा है, और इसे निकट भविष्य में और भी बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही विकास कार्य में भी तेजी लाई जा रही है.
जीएम ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा इलाके में रोड निर्माण के कार्य में भी तेजी लाने का प्रयास हो रहा है. कहा कि अब ओपन कास्ट कोयला खदान भी जल्द शुरू होगा. इसके लिए जितने डॉक्यूमेंट की जरूरत है वो पूरी हो चुकी है, साथ ही स्वीकृति भी मिल गई है.
गिरिश चंद्र राठौर ने कहा कि उत्पादन से गिरिडीह सीसीएल को काफी बड़ा मुनाफा हुआ है. ऐसे में विकास कार्य भी तेज किया जा रहा है. इसे रोजगार भी बड़े पैमाने पर बढ़ा है. जीएम ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा इलाके में रोड निर्माण के कार्य में भी तेजी लाने का प्रयास हो रहा है.
बताया कि अब ओपन कास्ट कोयला खदान भी जल्द शुरू होगा. इसके लिए जितने डॉक्यूमेंट की जरूरत है वो पूरा हो चुका है और स्वीकृति मिल गई है. ऐसे में ओपन कास्ट कोयला खदान से भी जल्द उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि इसकी शुरुआत को लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद के संस्कार ज्ञानपीठ हरिना में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य आयोजन

मेदिनीनगर में डीजीपी की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराधियों और नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी







