महिला के खिलाफ अपराध से निबटने के लिए गिरिडीह पुलिस तैयार, स्कूटी पर सवार पुलिसकर्मी संभालेंगी मोर्चा
महिला से जुड़े अपराध को लेकर गिरिडीह पुलिस ने शुरू किया महिला शक्ति पेट्रोलिंग, पांच स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मी संभलेगी सुरक्षा

Giridih, Jharkhand: राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार से महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की. पांच महिला पुलिस कर्मी अब स्कूटी में सारा दिन शिक्षण संस्थान में आसपास पैट्रोलिंग करेंगी. लिहाजा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी आबिद खान, कौसर अली, नीरज सिंह ने इस दौरान हरी झंडी दिखाकर महिला शक्ति पेट्रोलिंग की शुरुआत की.
महिला थाना से हरी झंडी दिखाकर पांच स्कूटी में सवार महिला पुलिस कर्मियों को रवाना किया गया. उन्हें खास तौर पर ट्रेनिंग दी गई कि किसी शिक्षण संस्थान के समीप अगर किसी छात्रा से छेड़खानी की घटना की सूचना मिलती है, तो ऐसे मनचले से कैसे निपटा जाए. इसके लिए छात्राओं को सिर्फ डॉयल 112 पर कॉल करना है.
इसके बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शहर के महिला कॉलेज रोड स्थित बंद पड़े महिला पुलिस सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र को दुरुस्त कर उसे शुरू करने का निर्देश दिया.
एसपी ने इस दौरान कहा कि गिरिडीह पुलिस किसी सूरत में महिला से जुड़े अपराध पर शिथिलता नहीं बर्दाश्त नहीं करने वाली. हर हाल में महिला हिंसा और महिला अपराध से जुड़े मामले में अपराधियों से सख्ती से पुलिस पेश आएगी. खास तौर पर छेड़खानी और छीनताई की घटना पर खास फोकस है. इसके लिए अब से महिला शक्ति पेट्रोलिंग 24 घंटे जारी रहेगा. मौके पर डीएसपी मंटू कुमार, प्रोबेशनल डीएसपी नीलम कुजूर और कैलाश महतो के साथ नगर थाना प्रभारी रतन सिंह भी मौजूद थे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







