50 लाख की चांदी के साथ दो तस्करों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा, एक बलेनो गाड़ी जब्त
गिरिडीह में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को 50 लाख की चांदी के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक बलेनो कार भी जब्त किया है. फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्धों को दबोचा है. पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे छापामारी करते हुए 50 लाख मूल्य के 19 किलो चांदी के सिल्ली बरामद किया है. मौके से पुलिस ने एक बलेनो गाड़ी भी जब्त किया है.

हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी से नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के क्रम एक संदिग्ध ने खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है. जबकि दूसरे ने खुद को झारखंड के हजारीबाग का निवासी बताया. पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों 19 किलो चांदी के चार सिल्ली को गिरिडीह में ही किसी जेवर कारोबारी को उनके डिमांड के अनुसार देने आए थे.
संदिग्धों ने पूछताछ के क्रम पुलिस को बताया कि उनके पास पूरे कागजात है. फिलहाल दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वक्त दोनों संदिग्ध से मामले में पूछताछ की जा रही है
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









