Giridih: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, मुकदमा दर्ज
झारखंड के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. आरोप के अनुसार प्रचार के आखिरी दिन पूर्व सीएम अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे थे.

Jharkhand (Giridih): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन समय सीमा समाप्त होने के बाद शनिवार को एक होटल में बैठक करने का आरोप है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बैठक को बंद कराया गया.
समर्थकों के साथ भोजन कर रहे थे : बाबूलाल मरांडी
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यहां कोई राजनीतिक पार्टी की बैठक नहीं थी. उन्होंने सवाल किया कि होटल में खाना खाने पर भी रोक है क्या.
झामुमो कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक झामुमो के कृष्ण मुरारी शर्मा के लिखित आवेदन पर बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






