गिरिडीह नगर निकाय चुनाव.. उम्मीदवार तैयार.. चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित
झारखंड में होने वाले 2026 के नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं. गिरिडीह निकाय चुनाव को लेकर भी उम्मीदवारों ने कमर कस ली है.

Jharkhand (Giridih): आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह निर्गत कर दिया गया. समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा ने मेयर पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह निर्गत करते हुए जानकारी दी. 
इस दौरान उन्होंने बताया कि अनिल कुमार दास को एयर कंडिशनर, अर्जुन बेठा को छड़ी, कामेश्वर पासवान को चूड़ियां, कृष्णा तुरी को बैटरी टॉर्च, गोविन्द तुरी को बेंच, गौरव कुमार को बिस्कुट, नागेश्वर दास को बक्सा, पंकज कुमार सागर को ईंट, प्रकाश कुमार दास को बाल्टी, प्रदीप पासवान को कैमरा, प्रमिला मेहरा को कारपेट, फूल देवी को सीसीटीवी कैमरा, बनारसी लाल दास को चपाती रोलर, योगेश्वर महथा चिमनी, शैलेन्द्र कुमार चौधरी को नारियल फार्म तथा समीर राज चौधरी को कम्प्यूटर माउस दिया गया है.
बताते चलें कि मेयर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. जिसमें एक प्रत्याशी दयानंद निरंजन का नाम छांट दिया गया. वहीं तीन प्रत्याशी बृजमोहन तुरी, जीवन कुमार दास और पप्पु रजक ने नामांकन वापस ले लिया था. जिसके बाद चुनावी मैदान में दो महिला सहित 16 प्रत्याशी डटे हुए हैं.
वहीं बड़की सरिया के नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिया गया है. वहीं धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिया गया. किसी को मोतियों कि माला मिली, तो किसी को अलमारी और किसी को बेबी वॉकर और ब्रिफकेस उपलब्ध कराया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, देवाशीष, संतोष तर्वे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







