गिरिडीह में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का पारंपरिक अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
गिरिडीह में मनाए जा रहे मुहर्रम पर्व की झलकियां

Muharram 2026 (Giridih) : हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को अहले सुबह चार बजे से ही डंकों की धुन पर पारंपरिक अखाड़े निकलने शुरू हो गए. शहर के पचंबा, बोडो, मोहनपुर, भंडारीडीह और पद्म चौक सहित ग्रामीण इलाकों में युवाओं और खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन के साथ पारंपरिक लाठी, डंडे और तलवारबाजी के कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया.

मुहर्रम का पारंपरिक अखाड़ा जुलूस

इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद उपायुक्त (DC) रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक (SP) डॉक्टर विमल कुमार और सदर एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से गश्त करते नजर आए.

चौक-चौराहों पर लाठी और तलवारबाजी के पारंपरिक करतब दिखाते युवा खिलाड़ी

सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ संभाली हुई है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Muharram 2026 : कर्बला में भारत के मोहियाल ब्राह्म्णों ने भी दी थी अपनी शहादत, जो कहलाए हुसैनी ब्राह्मण

BIG BREAKING: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव पर पूर्व रिम्स निदेशक के गंभीर आरोप, मंत्री को लिखे गोपनीय पत्र में उत्पीड़न और साजिश का दावा







