गिरिडीह मेयर की वार्ड पार्षदों के साथ बैठक, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द निर्गत करने के निर्देश
गिरिडीह मेयर प्रमिला ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर मिल रहे शिकायतों को लकेर एक बैठक की. जिसमें कई वार्ड पार्षद और डिप्टी मेयर मौजूद थे. मेयर ने देरी पर नारागजी जताई और कड़े निर्देश दिए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सोमवार को कई वार्ड पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में इस दौरान जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर खास चर्चा की गई.
मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नगर निगम को लेकर अक्सर शिकायत रहती है कि लोगों को समय पर दोनों प्रमाण पत्र नहीं मिलते. जिस कारण लोगों को हर रोज निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
मेयर ने उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक को सख्त निर्देश दिए कि वो निगम के कर्मियों के साथ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द निर्गत किए जाने पर निर्णय लें, और लोगों को हर रोज चक्कर लगाना न पड़े. मेयर ने नाराजगी जताई कि अगर ऐसे ही हालात रहते हैं तो चुनाव और चुने गए जनप्रतिनिधियों के जीतने का कोई औचित्य नहीं है.
उन्होंने कहा कि ऐसे में कर्मियों को अपने काम में बदलाव की बेहद जरूरत है. हालांकि दोनों प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर कोई टाइम लाइन तय नहीं हुआ. लेकिन उप नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि अब प्रमाण पत्र को लेकर कोई शिकायत नहीं रहेगा, और आवेदन करने के चंद दिनों में आवेदक को प्रमाण पत्र निर्गत कर दिए जाएंगे.
इधर बैठक में वार्ड पार्षदों के साथ अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा समेत कई कर्मी शामिल हुए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






