भगवान चित्रगुप्त का गिरिडीह कायस्थ समाज ने किया आह्वान, बार एसोसिएशन में विधि विधान के साथ की गई पूजा-अर्चना
गिरिडीह शहर के कई हिस्सों और मंदिरों में लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. इस दौरान बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने प्रतिमा स्थापित कर उनका आह्वान किया.

Giridih: कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना गुरुवार को गिरिडीह मे धूमधाम से मनाया गया. कायस्थ समाज के लोगों ने विशेष रुप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की. इस दौरान बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने प्रतिमा स्थापित कर उनका आह्वान किया. वहीं, शहर के कई हिस्सों और मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई. लोगों ने भक्तिभाव के साथ पूजन सामग्री से विधि विधान के साथ पूजा की.
मौके पर बार एसोसिएशन में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नू कांत, ज्योतिष सिन्हा, रंजन सिन्हा, उत्तम सिन्हा, चंदन सिन्हा, सोनू सिन्हा समेत कई अधिवक्ता शामिल हुए. वहीं दोपहर में पूजा अर्चना के बाद भैय्यारी का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे, और प्रसाद ग्रहण किया. भैय्यारी का आयोजन कई स्थानों पर भी किया गया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या साथ रखें और किन चीजों से करें बचाव

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स के विनायकर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों खास है यह पूजास्थल







