गिरिडीह कबरीबाद खदान मदजूर हत्याकांड मामला: मैनेजर की गिरफ्तारी, भेजा गया जेल
कोयला मजदूर दिलीप हत्याकांड मामले में गिरिडीह कोयला खदान के मैनेजर रामसागर और कर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Giridih, Jharkhand: कोयला काटने घुसे दिलीप दास हत्याकांड मामले में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. शनिवार को पुलिस ने कबरीबाद कोयला खदान के मैनेजर सह सुरक्षा प्रभारी रामसागर और सीसीएल कर्मी अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपी रामसागर और अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना के आधार पर उनके सरकारी क्वार्टर से दबोचा है. चर्चा है कि दोनों आरोपी फरार होने के प्रयास में थे, क्योंकि दोनों को भनक लग गई थी कि पुलिस दोनों की तलाश रही है.
दोनों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, फिर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस दौरान दोनों को जब कंट्रोल रूम उनके फिंगर प्रिंट लेने के लिए भी लाया गया था.
गाड़ी में बैठने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप दास ने खुद को बेकसूर बताया. उसने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि दिलीप की मौत अन्य साथियों के साथ हुए मारपीट के दौरान हुई. आरोपी के अनुसार हत्याकांड में सीसीएल के किसी भी कर्मी का कोई हाथ नहीं था.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







