गिरिडीह गैंगरेप मामला: गुस्साए ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च, 'पुलिस हाय-हाय' के लगे नारे
बीते दिनों दो युवतियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने गिरिडीह वासियों के दिलों में भी आक्रोश का बीज बो दिया है. वहीं आक्रोश से भरी यह आग और अधिक धधक रही है, वजह यह है कि अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. इसी मामले को लेकर हरलाडीह वासियों ने एक आक्रोश मार्च निकाला.

Jharkhand (Giridih): पीरटांड के हरलाडीह ओपी इलाके में घटित दुष्कर्म की जघन्य घटना को लेकर रविवार को संथाल समाज के बैनर तले एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए. घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.
आक्रोश रैली हरलाडीह बाजार से प्रारंभ होकर जुलूस की शक्ल में पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हरलाडीह ओपी परिसर तक पहुंची. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “बलात्कारी को गिरफ्तार करो”, “गिरिडीह पुलिस हाय-हाय”, “आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो”, “पीड़िता को न्याय दो” जैसे नारों से प्रशासन को चेतावनी देते हुए नारे लिखे हुए थे.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सुस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. संथाल समाज के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा.
बता दें कि शनिवार को डीआईजी ने हरलाडीह का दौरा किया था. उन्होंने जल्द से जल्द सबूत जुटाने का निर्देश भी जारी किया था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में कलयुगी बेटे ने कुदाली से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद






