Giridih: पूर्व सांसद रविंद्र राय ने मंत्री सुदिव्य सोनू पर लगाया समाज को तोड़ने का आरोप, हेमंत सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
गिरिडीह में पूर्व मंत्री रविंद्र राय और राजपालीवाल ने साझा प्रेसवार्ता के दौरान राज्य नगर विकास मंत्री पर तीखा हमला बोला. दुलरवा मंत्री कहकर संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वे विभिन्न जातियों को आपस में लड़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव में आरोपों का दौर लगातार जारी है. भाजपा और जेएमएम में जुबानी जंग भी हो रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को गिरिडीह में पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद रविंद्र राय और पूर्व मंत्री राजपालीवाल द्वारा जॉइंट प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. सदर विधायक सह नगर विकास मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे है.
पूर्व सांसद रविंद्र राय ने मंत्री पर कड़े शब्दों में तंज कसा और कहा कि हेमंत सरकार के दुलरवा मंत्री होने के कारण निकाय चुनाव में उनका दोहरा चरित्र दिख रहा है. क्योंकि एक तरफ वह अलग-अलग समाज के साथ बैठक कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके दल से जुड़े लोग यूजीसी के मुद्दे पर भी जातियों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं. जबकि यूजीसी का मुद्दा कुछ है नहीं, और मामले पर उच्चतम न्यायलय ने रोक लगा रखी है. 
पूर्व सांसद ने कहा कि निकाय चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़ा जाता है. लेकिन जब से हेमंत सरकार सत्ता में आई है, तो राज्य का बंटाधार कर रखा है. फिर किस मुंह से उनके दुलरवा नगर विकास मंत्री जनता के पास जाएं वोट लेने, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री समाज के साथ बैठक कर समाज में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं.
वहीं पूर्व मंत्री राजपालीवाल ने भी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में सनातन समाज और हिंदू धर्म से जुड़े लोग एकजुट हैं ना तो यूजीसी के मुद्दे पर अगड़ी पीछडी में फूट पड़ना है और ना ही समाज में कोई बिखराव होना है. 
इधर जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता चुन्नूकान्त, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता मनोज सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






