दो अवैध आरा फैक्ट्री पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लाख की लकड़ी जब्त
वन विभाग टीम लगातार अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस बीच बीते मंगलवार को एक बार फिर दो आरा मिल पर छापेमारी की. इस दोनों मील से टीम ने करीब 2 लाख रुपए की अवैध लकड़ी जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Naxatra News Hindi
गिरिडीह: बिरनी प्रखंड स्थित भरकट्टा ओपी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, यह पूरा मामला मंगलवार का है जहां वन विभाग की टीम ने बैदापहरी गांव के रहने वाले प्रदीप राय और केंदुआ पंचायत के गांडो गांव में हरिहरपुर गांव के निवासी शंकर राणा के आरा मिल में छापेमारी की. छापेमारी टीम में रेंजर एस के रवि, उप वन परिसर पदाधिकारी हरिशंकर वर्मा,अमर कुमार विश्वकर्मा, बबिता कुमारी, सुरुचि कुमारी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.
छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों आरा मिल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया और मौके से करीब 2 लाख रुपए की अवैध लकड़ी जब्त करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराई. इन दोनों मिल पर कार्रवाई होने से मिल संचालक विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
वन विभाग की टीम की कार्रवाई पर आरा मिल के संचालकों ने कहा कि प्रखंड के कई गांव में दर्जनों अवैध आरा मिल धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं लेकिन टीम द्वारा सिर्फ दो आरा मिलों पर ही कार्रवाई की गई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन आरा मिल के संचालक वन विभाग को मोटी रकम देते हैं उन लोगों को कार्रवाई से पहले ही सूचना दे दी जाती है.
इन जगहों पर हो रहा अवैध आरा मिलों का संचालन
खरटी जंगल, पहाड़ी चौक के लंगूरडीहा के रास्ते में घने बांस के समीप बाराटांड़, गुड्डीटांड़, कर्री, बटलोहिया, हरिहरपुर, तेतरिया सलैडीह, बाघानल, सुइयाडीह, बलगो, चिताखारो, द्वारपहरी, पडरमनिया में आरा मिल का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है.
मनोज कुमार पिंटू / सदानंद बरनवाल की रिपोर्ट
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






