Giridih: DPS के शिक्षक ने छात्र को जड़ा जोरदार थप्पड़, बच्चे की खो दी सुनने की शक्ति
जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक ने एक बच्चे को बस इस कारण जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, क्यों उसके कथित तौर पर बाल बड़े थे. अब बच्चा एक कान से सुन नहीं पा रहा. वहीं स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र को पीट कर उसके कान के पर्दे फाड़ने का आरोप स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिक्षक का नाम अली राजा बताया गया है. छात्र कृष्णा आनंद के पिता दिलीप कुमार ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
बाल बड़े होने के कारण जड़ा थप्पड़
थाना को दिए आवेदन में छात्र के पिता दिलीप और छात्र कृष्ण आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि 14 फरवरी को उनका बेटा पचम्बा के कोयरीटोला मुहल्ला के अपने घर से भोरणडीहा के दिल्ली पब्लिक स्कूल गया था. जहां स्कूल में नियमित प्रार्थना के समय स्कूल के आरोपी शिक्षक अली राजा ने उनके बेटे को बाल बड़ा होने का हवाला देकर गाल में जोरदार तमाचा मारा, जिससे उसके कान में जोरदार दर्द उठने लगा.
बच्चे ने खो दी बाएं कान से सुनने की शक्ति
छात्र और उसके पिता का आरोप है कि बाल छोटा होने के बाद भी आरोपी शिक्षक अली राजा ने उनके बेटे के गाल पर तमाचा जड़ दिया. जब बच्चे ने अपने माता-पिता को यह बात बताई, तो बच्चे को गिरिडीह के मरसी अस्पताल ले जाकर चिकित्सक से दिखाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद कान के फटने की जानकारी दी. अब स्थिति यह है कि बच्चे को बाएं कान से सुनाई नहीं दे पा रहा.
स्कूल ने जताया मदद का भरोसा
बच्चे के अभिभावकों द्वारा घटना की शिकायत स्कूल के निदेशक बलविंदर सिंह सलूजा से भी की गई. जिस पर उन्होंने कहा कि बच्चे का इलाज कराएं, इसमें होने वाला सारा खर्चा स्कूल प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा. वहीं कार्रवाई करते हुए, आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया गया है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






