गिरिडीह: कुएं में तैरता मिला युवक शव, हत्या का संदेह, मृतक का एक युवती से था अफेयर
गिरिडीह में एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है. मृतक की पहचान कृष (19 वर्ष) के रुप में हुई जो धनवार का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले ही अपने मामा के घर सरिया आया हुआ था.

Giridih News: गिरिडीह में एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें, यह पूरा मामला सरिया थाना इलाके के नवाडीह गांव का है. मृतक की पहचान कृष (19 वर्ष) के रुप में हुई जो धनवार का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले ही अपने मामा के घर सरिया आया हुआ था.
इधर, पुलिस को जैसे ही कुएं में युवक के शव मिलने की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला. और घटनास्थल का जायजा लिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर आजसू नेता अनूप पांडेय भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों का हिम्मत बंधाया.
परिजनों के अनुसार युवक कृष दो दिनों से लापता था. वे उसके लापता होने के बाद से उसकी तलाश कर रहे थे इसी बीच उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव नवाडीह गांव के कुएं में तैरता हुआ मिला है. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. परिजनों ने यह भी बताया कि कृष का धनवार की एक युवती से अफेयर था. इस पूरे मामले में परिजनों ने जांच की मांग की. मामले में आजसू नेता अनूप पांडेय ने भी जांच की मांग कही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हिरासत में मौत मामला: मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा मूल रिकॉर्ड

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त







