SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम
राज्य में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर गिरिडीह कांग्रेस द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह कांग्रेस की ओर से बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मधुबन गेस्ट हाउस में किया गया. जिला अध्यक्ष सतीश केड़िया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के जरिए एसआईआर को लेकर कई जानकारियां दी गई.
इस दौरान विस के प्रभारी मोहम्मद शमीम ने कहा कि हर कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त बीएलओ के साथ मिलकर कार्य करना है. आपसी तालमेल के साथ हर वोटर का नाम एसआईआर में अंकित हो, इसका खास ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक है.
मोहम्मद शमीम ने कहा कि बीएलओ को अधिक सजग रहने की जरूरत है. जिससे चुनावी प्रक्रिया में हर योग्य वोटरों के नाम सुरक्षित रहें.
उक्त ट्रेनिंग के दौरान एजाज अहमद, शौकत अंसारी, नीतू कुमारी, रोहिणी कुमारी, राजेश हेंब्रम, संदीप यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

चतरा: प्यास बुझाने जंगल से भटककर गांव पहुंचा मोर, ग्रामीण ने बचाई जान







