Giridih निकाय चुनाव: वार्ड 16 में BJP-JMM की सीधी टक्कर, संदीप डंगाइच का जमीनी राजनीति पर जोर
गिरिडीह के वार्ड 16 में निकाय चुनाव भाजपा और जेएमएम के बीच सीधी टक्कर में बदल गया है. भाजपा उम्मीदवार संदीप डंगाइच ने खुद को जमीनी नेता बताते हुए विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने जीत के बाद हर मोहल्ले में कार्यालय खोलकर त्वरित समस्या समाधान का वादा किया.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव भाजपा बनाम जेएमएम के रूप में तब्दील हो चुका है. गिरिडीह नगर निगम का चर्चित वार्ड नंबर 16 में सिर्फ दो उम्मीदवार ही मैदान में हैं. करीब तीन दशक और दो पीढ़ियों से भाजपा के सक्रिय नेता संदीप डंगाइच इस वार्ड में कड़ी टक्कर दे रहे हैं. लिहाजा, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है.

भाजपा नेता संदीप ने नक्षत्र न्यूज से बातचीत की. कई मुद्दों पर संदीप ने बड़ी मुखरता और बेबाकी से अपनी बात सामने रखी. कहा कि वो जिस भाजपा से जुड़े हैं वह दल सिर्फ जनता की सेवा भावना से जोड़ता है. लिहाजा, वह शुरू से जमीनी नेता के रूप में ही जनता के बीच रहे हैं, ना कि किसी गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए.
बातचीत के क्रम में संदीप ने कहा कि जो उनसे सवाल पूछ रहे हैं उन्हें पहले खुद से सवाल करना चाहिए कि उन्होंने क्या किया. जब उन्होंने काम नहीं किया तब जाकर अब उन्हें मैदान में उतारा गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है.
बेबाक अंदाज में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है. लेकिन लूटने के लिए अरबों का फंड भी कम पड़ जाएगा. उन्होंने विजन को लेकर कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मुहल्ला में एक कार्यालय खोला जाएगा. जहां से जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सकेगा.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








