Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक स्थित टीबड़ेबाल टेक्सटाइल के चार मंजिला स्टोर रूम में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के शहर के बीचोबीच कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान के छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मकान व दुकान मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार फर्स्ट फ्लोर में रहता है और नीचे दुकान संचालित होती है. चौथे तल्ले की छत पर बने स्टोर रूम में घर और दुकान से संबंधित कबाड़ सामान रखा हुआ था. इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी. जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह फैल चुकी थी और तेज धुआं निकल रहा था.
परिजनों ने पहले खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में तेल से भरा जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और तार रखे हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस घटना में जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 551 महिलाओं ने एक साथ किया चालिसा पाठ






