घाघरा में तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
गुमला के घाघरा में चपका तालाब के पास तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की टक्कर में मोजाहिर खान की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हैं।

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के चपका तालाब के पास तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मोजाहिर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, सीसी कतरी गांव निवासी मोजाहिर खान अपनी पल्सर बाइक से घाघरा की ओर से अपने घर सीसी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चपका तालाब के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे मोजाहिर की बाइक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोजाहिर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार तीनों युवक भी सड़क हादसे में घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। वहीं घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इधर, हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और स्कूटी अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







