डिजिटल जनगणना के लिए हो जाए तैयार, 1 मई से स्वतः पोर्टल में देना है मकानों के जनगणना की जानकारी
भारत सरकार विकास के नीति निर्धारण के लिए जनगणना कार्य शुरू कराने जा रही है. डिजिटल जनगणना की शुरुआत 16 मई से होगी.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): हो जाए लोग तैयार, लंबे समय बाद भारत सरकार विकास के नीति निर्धारण के लिए जनगणना कार्य शुरू कराने जा रही है. डिजिटल जनगणना की शुरुआत 16 मई से होगी. इसे लेकर गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को गिरिडीह जिला प्रशासन ने डिजिटल जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता किया. इस दौरान डीडीसी स्मिता कुमारी, एडिशनल कलेक्टर विजय सिंह विरुआ, एनडीसी आशुतोष ठाकुर और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती शामिल हुई.
मौके पर डीडीसी स्मिता कुमारी और एडिशनल कलेक्टर विजय सिंह विरुआ ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि दो चरणों में होने जनगणना की शुरुआत 16 मई से मकानों की गणना के साथ होगा. जो एक महीना 14 जून तक चलेगा. इस दौरान मकानों के जनगणना से जुड़े 30 सवालों के जवाब देने होंगे. इसमें परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के पास रहने वाले उपलब्ध कमरों की संख्या, पेयजल का स्त्रोत, गाड़ियों की संख्या और गाड़ियों का किस्म, भोजन बनाने से जुड़ा स्त्रोत , परिवार के सदस्यों की संख्या समेत अन्य सवाल है.
डीडीसी स्मिता कुमारी ने बताया कि एक महीने के इस महत्वपूर्ण प्रकिया को हर व्यक्ति को स्वतः जनगणना पोर्टल में सारी जानकारी अपलोड करना है. और ये स्व-गणना अपलोड जानकारी देने के लिए भारत सरकार ने www.se.census.gov.in के नाम से है. बताया कि इस एक महीने के डिजिटल प्रक्रिया के बाद भारत सरकार के प्रगणक डोर टू डोर जानकारी लेने जाएंगे. और फार्म भरेंगे. इसके लिए 802 सुप्रवासर और चार हजार 699 प्रगणनो को नियुक्त किया गया है.
डिजिटल जनगणना के तहत 1 मई से भारत सरकार का पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा. जिसका इस्तेमाल हर व्यक्ति 15 मई तक कर सकेंगे. बताया कि 16 चार्ज तैयार किए गए हैं. जिसके अनुसार जनगणना का कार्य शुरू होगा. इसमें 13 चार्ज जो है वो शहर के साथ 1 नगर निगम, 1 बड़की सरिया और 1 धनवार में करेंगें. डीडीसी ने बताया कि नगर निगम का पूरा दायित्व उप नगर आयुक्त और उनके अधीनस्थ कर्मियों पर होगा. जबकि प्रखंड में बीडीओ के जिम्मे होगा.
जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान डीडीसी ने बताया कि बंद पड़े घर का भी गणना होगा, और उसे भी नंबरिंग किया जाएगा. जबकि एक मकान और उसमें रहने वाले छह किरायेदार है, तो मकान एक ही रहेगा. लेकिन गणना उन छह परिवार का किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 1 मई से शुरू होगा 'जनगणना 2027' का पहला चरण, अगले साल शुरू होगा दूसरा चरण

RIMS प्रबंधन ने ओली विश्वकर्मा का नामांकन किया रद्द, फर्जी दस्तावेज के आधार पर ही कार्रवाई







