पलामू के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर
जिले के शहर थाना क्षेत्र के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

Jharkhand Medininagar Palamu पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार रात किछौछा शरीफ से लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पास उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, कैश अंसारी और शोहराब राईन शामिल हैं। चौथा मृतक वाहन चालक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग 11 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने डेहरी-ऑन-सोन गए थे। वहीं से धार्मिक यात्रा पर निकलने के बाद वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मेदिनीनगर शहर में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। हादसे के बाद सभी मृतकों के परिजन उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







