झारखंड में पहली बार आज एक साथ मुख्यधारा में लौटेंगे 25 नक्सली, DGP के समक्ष करेंगे आत्मसमर्पण
झारखंड के कोल्हान और सारंडा जंगलों में पिछले दो दशक से सक्रिय उग्रवादियों की सबसे बड़ी टुकड़ी आज झारखंड पुलिस की मुखिया तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. इलाके में 60 नक्सली बचे थे जिसमें से 25 नक्सली पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तैयार हैं.

Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज भाकपा माओवादी संगठन के सशस्त्र माओवादियों का सबसे बड़ा सरेडंर होगा. झारखंड में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के बाद कोल्हान और सारंडा जंगलों में लाल आतंक कमजोर पड़ गया है. पिछले दो दशक से इन क्षेत्रों में सक्रिय उग्रवादियों की सबसे बड़ी टुकड़ी आज झारखंड पुलिस की मुखिया (DGP) तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. इलाके में 60 नक्सली बचे थे जिसमें से 25 नक्सली पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तैयार हैं. अब कोल्हान-सारंडा इलाके में केवल 35 सक्रिय नक्सली बचेंगे.
सरेंडर करने वाले भाकपा माओवादियों में 6 सब जोनल कमांडर, 6 एरिया कमांडर और 13 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं. जिनमें 5 लाख के इनामी सागेन आंगारिया और गुलशन मुंडा जैसे बड़े नाम भी सरेंडर सूची में हैं. सरेंडर करने वाले माओवादी 1 एलएमजी इंसास, 4 इंसास राइफल, 9 एसएलआर, एक 303 बोल्ट राइफल, एक देसी पिस्टल, 27 मैनजीन, 2857 कारतूस, 8 वॉकीटॉकी पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे. झारखंड में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एक साथ नक्सलियों के आत्मसमर्पण से सुरक्षा एजेंसियों में उत्साह है.
सुरक्षा बलों द्वारा लगातार बेसरा के दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से माओवादियों का आतंक कमजोर पड़ा है और उनपर मुख्यधारा में लौटने का दबाव बना है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आने वाले दिनों अश्विन और चंदन लोहरा जैसे बड़े उग्रवादी भी पुलिस के समक्ष सरेंडर करेंगे.
आत्मसमर्पण कर रहे ये बड़े नक्सली
पुलिस के सामने हाथियार डालने और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर करण उर्फ डांगुर तियू के खिलाफ कुल 29 केस दर्ज हैं. जबकि गादी उर्फ गुलशन मुंडा पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है. गादी के खिलाफ रांची, खूंटी, सरायकेला, चाईबासा में कुल 48 केस दर्ज हैं. सबजोनल नागेंद्र मुंडा पर 38 आपराधिक मामले हैं, उसपर 5 लाख का इनाम है. 5 लाख की इनामी सबजोनल जयंती उर्फ रेखा मुंडा के खिलाफ 18 केस दर्ज हैं. सिर्फ चाईबासा जिले में सागेन आंगारिया के खिलाफ कुल 123 मामले दर्ज हैं. बिंज हांसदा उर्फ दर्शन के खिलाफ 14, चाईबासा में एरिया कमांडर बैजनाथ हांसदा के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं, सुलेमान हांसदा के खिलाफ 13, बासुमति जेराई के खिलाफ 14, किशोर सिरका के खिलाफ 11, गुणा उर्फ रघु कामय के खिलाफ 19 केस दर्ज हैं, रामदयाल मुंडा के खिलाफ सरायकेला में 3 और चाईबासा में 1 मामला दर्ज हैं
पुलिस मुख्यालय में हथियार डाल रहे ये कैडर
सरेंडर करने वालों में माओवादी कैडर वंदना उर्फ शांति के खिलाफ चाईबासा में 2, मुन्नी राम मुंडा के खिलाफ 3, डांगुर बोईपाई के खिलाफ 13, सुनीता सरदार के खिलाफ 4, बसंती देवगम के खिलाफ 5, सपना उर्फ सुरू कालुडिया के खिलाफ 6,लादू तिरिया के खिलाफ 9, सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया के खिलाफ 2, अनिशा कोडा के खिलाफ 8, नुअस के खिलाफ 3, बुमली तियू के खिलाफ 6, बिरसा कोडा उर्फ हरिसिंह के खिलाफ 21, निति माई के खिलाफ 5 माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में सड़क दुर्घटना से अफरा-तफरी, दीवार तोड़कर काठीकुंड के सर्विसिंग सेंटर में जा घुसी बस

सरला बिरला विवि में प्लेसमेंट ड्राइव, मिल रहा नामी गिरामी कंपनियों में जॉब का मौका







