रामगढ़ के पुरबडीह में पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन संपन्न, 1001 कन्याओं ने उठाया जल
रामगढ़ के पुरबडीह में चल रहे पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन का समापन हो गया. इसमें शामिल 1001 कन्याओं ने जल उठाया और कलश यात्रा में शामिल हुईं.

Jharkhand (Ramgarh): 29 मार्च से 2 अप्रैल तक पुरबडीह आयोजित पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन में धार्मिक आस्था की बयार देखने को मिला. इन पांच दिनों के दरमियान पहले दिन स्थानीय भेड़ा नदी से 1001 कन्याओं ने जल उठाया और कलश यात्रा में शामिल हुई. वहीं लगातार पांच दिन पश्चिम बंगाल की महिला कीर्तन मंडली ने लोगों को भक्ति के रंग में सराबोर रखा.
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भी शिरकत किया. जिसमें मुख्य रूप से मांडू विधायक तिवारी महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी, नव नियुक्त डीएसपी मिथुन मुंडा सहित कई लोग शामिल हुए.

सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला और अंग वस्त्र देकर आयोजन समिति ने सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, राधा विनोद प्रजापति, बद्रीराम रविदास, सत्येंद्र महतो, नीलकमल महथा, विक्की कुशवाहा, सचिन राम सहित समस्त ग्रामीण का योगदान रहा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, जानें क्या साथ रखें और किन चीजों से करें बचाव

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स के विनायकर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्यों खास है यह पूजास्थल







