पहले मारी गोली फिर कर दिया आग के हवाले.. जादू-टोना की अफवाह में ले ली महिला की जान, पुलिस ने किया खुलासा
रांची पुलिस ने तमाड़ में हुए महिला के साथ हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा दिया है. अपराधियों ने महिला को जादू-टोना करने और दो बच्चों की जान लेने के शक में मार डाला. पहले गोली मारकर जान ले ली, फिर..

Jharkhand (Ranchi): बीते 1 फरवरी को तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाडीह गांव में एक महिला की चूल्हे की आग से जलकर मृत्यु हो गई थी. स्थानीय पुलिस द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था. पोस्टमार्टम की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत जलकर नहीं हुई थी बल्कि हत्या की गई थी. रिपोर्ट मौत का कारण गोली लगना बताया गया.
छापेमारी दल का किया गया गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों में सोनाराम लोहरा (35), सोमा लोहरा (19), लखीचरण मुंडा (21), कालीचरण लोहरा (24), अमित लोहरा (24) और विष्णु महतो (21) को गिरफ्तार किया गया है.
जादू-टोना के बिनाह पर कर दी महिला की हत्या
गिरफ्तार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृत महिला कथित तौर पर जादू-टोना किया करती थी. जिस कारण से सोनाराम लोहरा के दो बच्चों की मौत हो गई. बताते चलें कि गिरफ्तार अपराधी सोनाराम लोहरा का मृत महिला एतवारी कुमारी से देवर-भाभी का रिश्ता था.
कैसे दिया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस ने बताया कि हत्यारे सोनाराम लोहरा ने अपनी भाभी की हत्या करने में अपने साले अमित लोहरा की मदद ली थी. जिसने शूटर विष्णु महतो से डील पक्की कर ली. जिसमें विष्णु को 2 लाख रूपये दिए जाने थे. प्लानिंग के अनुसार अमित, विष्णु और बबलू एक साथ एतवारी कुमारी के घर पहुंचते हैं, जहां पहले से ही उसके घर सोनाराम (मृतका का देवर), सोमा और लखीचरण पहुंचे हुए थे. शूटर विष्णु महतो ने दहशत से भरी महिला पर बंदूक तानकर उसे शूट कर दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. इसके बाद भी सभी अपराधी नहीं थमे. कालीचरण लोहरा ने महिला के मृत शरीर को चूल्हे की आग में झोंक दिया. जिससे मामले को हत्याकांड से बदलकर दुर्घटना की सूरत दे दी जाए.
अब सभी अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं. बता दें कि छापेमारी दल के सदस्यों में तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रेम सागर, प्रशांत गौरव, अजय प्रताप व अन्य शामिल थे. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोहे का देसी कट्टा, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्ची को लेकर प्रेमी संग महिला फरार ! वापस करने को लेकर किया 5 लाख का डिमांड

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी






