गणतंत्र दिवस पर सहरसा में फायरिंग से दहशत, जमीन विवाद में एसएसबी जवान को लगी गोली
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भटपुरा वार्ड नंबर चार में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई. एसएसबी में कार्यरत जवान राजू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar (Saharsa): सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भटपुरा वार्ड नंबर चार में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई. जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में एसएसबी में कार्यरत जवान राजू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल जवान की पहचान राजू कुमार, पिता कृती साह, उम्र 36 वर्ष (भटपुरा निवासी वार्ड नंबर चार) के रूप में हुई है. वे मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर एसएसबी जवान के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे. राजू कुमार ने बताया कि उनकी जमीन पर बनी चारदीवारी कुछ दिन पहले गिर गई थी, जिसे दोबारा बनवाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था.

सोमवार को बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट गिरवाने के बाद वे बालू और छर्री खरीदने के लिए घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर निकले थे. इसी दौरान गांव के रजनीश, अनिरुद्ध समेत अन्य लोगों ने उन पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी. एक गोली उनके दाहिने पैर की जांघ में आर-पार हो गई.
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल जवान को पहले सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है.

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

रिपोर्ट: इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






