फायरिंग, मौत और हंगामा!, आफताब ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बर्मामाइंस में भारी बवाल
जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में रविवार रात हुई गोलीबारी की वारदात ने अब उग्र रूप ले लिया है। अपराधियों की गोलियों का शिकार हुए मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब खान ने कोलकाता में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

JAMSHEDPUR/JHARKHAND: जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में रविवार रात हुई गोलीबारी की वारदात ने अब उग्र रूप ले लिया है। अपराधियों की गोलियों का शिकार हुए मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब खान ने कोलकाता में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। आफताब के निधन की खबर जैसे ही उनके इलाके में पहुंची, वहां पसरा मातम तुरंत भारी आक्रोश में तब्दील हो गया।
सड़क जाम, आगजनी और थाने का घेराव
युवक की मौत से गुस्साई भीड़ सड़क पर उतर आई। लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग सीधे बर्मामाइंस थाने पहुंच गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।
थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस से दो टूक मांग है कि आफताब के हत्यारों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों ने इलाके में नशे के खिलाफ एक तेज और सख्त मुहिम चलाने की भी पुरजोर मांग की है, क्योंकि उनका मानना है कि नशे के कारोबार के चलते ही क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
रविवार रात क्या हुआ था?
बता दें कि रविवार रात करीब 9:30 बजे बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड के पास अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस जानलेवा हमले में आफताब खान को गोलियां लगी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद किए थे।
कोलकाता में चल रहा था इलाज
फायरिंग के बाद गंभीर रूप से घायल आफताब खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत कोलकाता रेफर किया गया था। वहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिर में वह जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली।
फिलहाल, आफताब की मौत के बाद बर्मामाइंस इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







