Video! : 'गोरिल्ला' रणनीति पर उतरे JPSC अभ्यर्थी! छोटी-छोटी टोलियों में बंटकर विधानसभा के बेहद करीब पहुंचे छात्र
छात्रों की इस चालाकी ने पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। एक बड़ी भीड़ पर काबू पाना या उन्हें रोकना पुलिस के लिए आसान था, लेकिन अब जब छात्र 10-15 की छोटी टोलियों में छितरकर अलग-अलग रास्तों से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं,

JPSC-JSSC Protest: रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब अपने चरम पर पहुंच गया है। लाठीचार्ज और वाटर कैनन जैसी पुलिसिया सख्ती के बावजूद छात्रों का हौसला टूटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी छात्र अब झारखंड विधानसभा से ज्यादा दूर नहीं हैं और वे किसी भी वक्त विधानसभा भवन के करीब पहुंच सकते हैं। पुलिस के कड़े पहरे को पूरी तरह से भेदने के लिए छात्रों ने अब अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव कर लिया है।
भीड़ के बजाय अब छोटी-छोटी टोलियों में कूच
मुख्य रास्तों पर पुलिस की भारी घेराबंदी को देखते हुए छात्रों ने एक तरह की 'गोरिल्ला रणनीति' अपना ली है। एक बड़े हुजूम में एक साथ आगे बढ़ने के बजाय, छात्र अब टुकड़े-टुकड़े यानी छोटी-छोटी टोलियों में बंट गए हैं। वे मुख्य सड़कों को छोड़कर गलियों और छोटे-कच्चे रास्तों का सहारा ले रहे हैं और अलग-अलग दिशाओं से गुपचुप तरीके से विधानसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों के नए पैंतरे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
छात्रों की इस चालाकी ने पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। एक बड़ी भीड़ पर काबू पाना या उन्हें रोकना पुलिस के लिए आसान था, लेकिन अब जब छात्र 10-15 की छोटी टोलियों में छितरकर अलग-अलग रास्तों से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं, तो पुलिस को उन्हें ट्रैक करने और रोकने में पसीने छूट रहे हैं। पुलिस अब जगह-जगह दौड़-दौड़ कर इन छात्रों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विधानसभा के पास 'हाई अलर्ट'
छात्रों के विधानसभा के इतने करीब पहुंचने की भनक लगते ही पूरे विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को 'हाई अलर्ट' पर कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और किसी भी तरह विधानसभा का घेराव करना चाहते हैं, वहीं प्रशासन भी उन्हें आखिरी बैरिकेड पर रोकने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र

गोड्डा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल!, रातों-रात बदले गए कई थानेदार, शिवदयाल सिंह के हाथों में नगर थाने की कमान







