झारखंड में 27 मई तक बरसेगी 'आग', कई जिलों में हीटवेव तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बीतें दिन 21 मई को दोपहर के बाद शाम और देर रात तक गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से पहले लोग सिर पर गमछा लिये नजर आ रहे हैं जिससे खुद का लू से बचाव किया जा सके.

Jharkhand Heatwave Alert: झारखंड में इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है. सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह 10 बजने के बाद तपती गर्मी का खासा असर देखने को मिल रहा है. लोगों का जीवन गर्मी की वजह से अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग गर्मी से काफी परेशान है. वहीं, दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों को परेशान कर दिया है.
बात आज सुबह की करें तो चारों तरफ ठंडी-ठंडी और सुहानी हवाएं चल रही थी आस-पास के इलाकों में हल्के कुहासे जैसा नजारा दिखने लगा था जैसे मौसम में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है लेकिन जैसे ही सूरज निकला. कुहासे जैसा नजारा गायब हो गया और गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा. बीतें दिन 21 मई को दोपहर के बाद शाम और देर रात तक गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से पहले लोग सिर पर गमछा लिये नजर आ रहे हैं जिससे खुद का लू से बचाव किया जा सके.
इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
वहीं, आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने झारखंड में आज भी हीटवेव और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. एक ओर जहां राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ राजधानी रांची और जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों में तेज हवा, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है.
कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट जारी
राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को पेड़ों के नीचे न जाने और खुले मैदान में न रहने की सलाह दी गई है. विभाग ने बताया है कि दक्षिणी सिंहभूम जिलों में तापमान 42°C+ रहेगी इसके साथ ही यहां बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग केंद्र, रांची के मुताबिक, अगले 24 घंटे में आज झारखंड में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिल सकता है. आगामी 27 मई 2026 तक राज्य में भीषण गर्मी, हीटवेव और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना जताते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है.
अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी कोई राहत
राज्य के 12 जिलों का तापमान पिछले 4-5 दिनों के दौरान 40 के पार पहुंच गया है. गढ़वा, चतरा और पलामी में तो मानो आग बरस रही है. यहां तापमान 44 °C तक पहुंच चुका है मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया कि झारखंड के अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक यानी कि आज 22 मई (शुक्रवार) से लेकर 26 मई (मंगलवार) तक अधिकतम तापमान के गिरने के कोई भी संकेत नहीं हैं.
विभाग ने बताया है कि आज (22 मई) को उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. जबकि निकटवर्ती मध्य हिस्से (रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में 40 से 50 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है, विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 23 मई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार, मौसम का यह स्थिति आगामी 27 मई तक बने रहने की संभावना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किया अलर्ट

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध मौत, कारोबार जगत में शोक की लहर







