मोकामा में जुगाड़ गाड़ी और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर, एम्बुलेंस में लगी आग, जलकर खाक
मोकामा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां एक एंबुलेंस और जुगाड़ गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. इस हादसे में एंबुलेंस में तुरंत आग लग गई जिससे एंबुलेंस जलकर खाक हो गई है.

Location Mokama / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): मोकामा में न्यू सिक्स लाइन सेतु के पिलर नंबर 6 के आसपास एक जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. जिससे एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. और जलकर खाक हो गई.
बताया जा रहा है कि दोनों वाहन एक ही दिशा यानी कि बेगूसराय की ओर से पटना की तरफ आ रहे थे इसी दौरान दोनों वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई, दोनों गाड़ियों में टक्कर के बाद एंबुलेंस में आग लग गई. इस बीच ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और जुगाड़ गाड़ी के नीचे दबे उसके चालक को भी बाहर निकाला. मगर तब तक एंबुलेंस पूरी तरह आग की लपेटे में आ गया. जिसके बाद कुछ ही पल में एंबुलेंस जलकर पूरी तरह राख हो गई.
इधर, जिस कंपनी ने सिक्स लाइन सेतु का निर्माण किया है उस वेलस्पन ने एक मॉनिटर लगा रखा है, वहीं, सेतु में हर जगह सीसीटीवी लगे होने से इसकी मॉनीटरिंग लगातार की जाती है, इसी दौरान सीसीटीवी मॉनिटरिंग करने के दौरान बेलस्पन कर्मियों को यह पता चला कि सेतु में दो वाहनो में टक्कर हुई है. 
इसके बाद कर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. और इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहंची हाथीदह थाना पुलिस पहुंची. मौके पर इसकी सूचना दमकल विभाग की भी दी गई लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी है. दमकल विभाग के वाहन के मौके पर पहुंचने तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हालांकि इस बात की गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बीच सड़क दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

बेगूसराय में अनोखी शादी: लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर सवार हुए JDU विधायक, समस्तीपुर तक की यात्रा







