मोतिहारी जेल की महिला बंदी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
मोतिहारी सदर अस्पताल में केंद्रीय कारा में बंद एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने 22 मई को पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के पार्वती देवी को गिरफ्तार किया था.

Motihari / Bihar (Rewport By- Pratik Singh): मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद एक महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव की रहने वाली पार्वती देवी, पति- छबिला सहनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीते 22 मई को पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के पार्वती देवी को गिरफ्तार किया था और मामले में पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. जिसके बाद से वह केंद्रीय कारा में बंद थी.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. जेल प्रशासन द्वारा प्राथमिक जांच के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रोते-बिलखते परिजनों ने पिपराकोठी थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि पार्वती देवी पहले से बीमार थी और उसकी हालत को लेकर लापरवाही बरती गई.
मामले की सूचना पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

खगड़िया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मो. बुद्दीन ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल







