सहरसा में महिला ने अपने 5 बच्चों संग खाया जहर, हालत गंभीर
सरहसा जिले में एक महिला ने अपने 5 बच्चों संग जहर खा लिया है. सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Saharsa / Bihar (Report By- Indradeo): बिहार के सहरसा जिले में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला ने 5 बच्चों संग जहर खा लिया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के बनमा ईटहरी थाना इलाके का है जहां महिला ने अपने 5 बच्चों के साथ जहर खा लिया.
रिपोर्टस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है. जहर खाने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बनमा ईटहरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सीआईडी ने ट्रेज़री घोटाले मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मिला एक करोड़ का संदिग्ध लेनदेन

मोतिहारी में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलटी नाव, भाई-बहन लापता







