रोहतास में फर्जी पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, असली वर्दी पहनकर लोगों को कर रहे थे गुमराह
बिहार के रोहतास में लोगों को गुमराह कर रहे एक नकली पुलिस गिरोह का रोहतास पुलिस ने भंडाफोड़ किया. साथ ही इनके पास से एक चार चक्का वाहन और कुछ हथियार भी बरामद किए हैं.

Bihar (Rohtas): रोहतास में पुलिस की वर्दी पहन घूम रहे फर्जी अफसर और पुलिस गिरोह का फर्दाफाश किया गया. रोहतास जिले में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहले पावरग्रिड के पास का है. जहां पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रोक-टोक कर रहे चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के स्कॉर्पियो और साथ में हथियारनुमा सामान भी बरामद किए हैं.
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो युवक पुलिस की वर्दी में और दो सादे कपड़ों में बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी के पास घूम रहे थे. वर्दी पहने एक युवक के कंधे पर डबल स्टार भी लगा था. जिससे वह खुद को अफसर जैसा दिखाने की कोशिश कर रहा था.
जब पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो वे वर्दी पहनने का कोई वैध कारण और पहचान पत्र नहीं दिखा सके. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से दो रायफल जैसे दिखने वाले हथियार, प्लास्टिक और फाइबर के पिस्टल, कॉम्बेट ड्रेस,कैप,बैटन, होल्स्टर और अन्य पुलिस उपयोग के सामान बरामद किए गए.
जांच में सामने आया कि ये सभी युवक असली पुलिस वर्दी और बिहार पुलिस का लोगो (LOGO) लगाकर स्वांग रच रहे थे. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ डिहरी मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 21/26 के तहत BNS और बिहार पुलिस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है. पुलिस पूरे नेटवर्क और इनके मकसद की भी गहराई से जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद हॉस्टल कांड का खुलासा: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, गार्ड और संचालक गिरफ्तार

बिहार की राजनीति में नया उदय, CM की गद्दी की रेस, अभय गिरी पर चर्चा तेज







