कटिहार जिला जदयू पार्टी में उगाही कांड का धमाका! सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली का आरोप, नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में कैद हुआ कबूलनामा
टिहार जिले की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जदयू की सदस्यता दिलाने के नाम पर कथित अवैध उगाही का मामला सामने आया। आजमनगर प्रखंड से जुड़े कथित जदयू छात्र नेता मोहम्मद नूर आलम पर सदस्यता अभियान के दौरान लोगों से पैसे वसूलने का आरोप...

कटिहार जिले की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जदयू की सदस्यता दिलाने के नाम पर कथित अवैध उगाही का मामला सामने आया। आजमनगर प्रखंड से जुड़े कथित जदयू छात्र नेता मोहम्मद नूर आलम पर सदस्यता अभियान के दौरान लोगों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। सबसे बड़ी बात यह है कि नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में नूर आलम कथित तौर पर उगाही की बात स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नक्षत्र न्यूज़ द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद जिले की राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। जिस सदस्यता अभियान को पार्टी विस्तार और संगठन मजबूती का माध्यम बताया जा रहा था, उसी अभियान पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पार्टी के नाम पर पैसे वसूलने का अधिकार किसने दिया और यदि यह वसूली हुई है तो उसका हिसाब-किताब कहां है?
मामले को लेकर कटिहार जदयू के महानगर अध्यक्ष विशाल राणा ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा दिखाए गए वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जो पार्टी की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।
विशाल राणा ने संकेत दिए कि मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की जाएगी और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद जदयू संगठन के भीतर भी बेचैनी बढ़ गई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व इस कथित उगाही कांड पर क्या कदम उठाता है और कैमरे में कैद हुए इस कथित कबूलनामे के बाद आगे कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"ममता दीदी.. अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे" : डॉ इरफान अंसारी

मोतिहारी में बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का NCB ने किया भंडाफोड़, 70 लाख कैश, 400 किलो डोडा बरामद !







