सम्राट सरकार की कैबिनेट का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्री ने ली शपथ, मौके पर PM-शाह और नीतीश मौजूद
..बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी शामिल किया गया है.

Bihar cabinet expansion: आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेदह महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. बता दें, इसे लेकर राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मौजूद रहे.
सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सहित 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. बता दें, बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल BJP और JDU से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली. NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर) और HAM कोटे से कुल 32 विधायकों को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ समारोह में मंत्री पद की शपथ ली. सभी को राज्यपाल ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह मौक पर मौजूद







