वैभव सूर्यवंशी की टीम में ENTRY, श्रेयस बने नए T20 कप्तान
BCCI का बड़ा फैसला, आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका.

बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी। बोर्ड ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान घोषित किया है। इसके साथ ही उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव से कप्तानी ली , जिनकी टीम से छुट्टी कर दी गई है। वह दोनों सीरीज में टीम से बाहर कर दिए गए हैं।
श्रेयस को कप्तान जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस सीरीज के साथ ही बोर्ड ने 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम घोषित कर दी है।
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मिली जगह-
हाल ही में संपन्न आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे। वैभव को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। आपको बता दें कि उन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए थे।
एशियन गेम्स की टीम में बुमराह शामिल-
बोर्ड ने इसके साथ ही एशियन गेम्स के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में भी श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे।
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









