गोड्डा में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं 11 प्रत्याशी
गोड्डा शहर की सियासत इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी हुई है. गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड हैं. यहां कुल 34,196 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Godda (Jharkhand): नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए गोड्डा में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं और 23 फरवरी को मतदान होना है. शहर की सियासत इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी हुई है. गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड हैं. यहां कुल 34,196 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 17,260 पुरुष और 16,936 महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पूरे क्षेत्र में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
चुनावी दंगल में अध्यक्ष पद के लिए उतरे ये प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अनिल साह, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मो. मुस्तकीम, झामुमो समर्थित प्रत्याशी राजेश कुमार साह, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, कामरान असर्फी, विनोद कुमार, नरेन्द्र कुमार नारायण, प्रखर कुमार, प्रभु दयाल पंडित, विशाल कुमार मंडल, सुशील रमानी के नाम शामिल हैं.
इस बार मुकाबला त्रिकोणीय से आगे बढ़कर बहुकोणीय हो गया है. भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं. चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं. विकास, सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और शहर के बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दे इस चुनाव के केंद्र में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 फरवरी को गोड्डा की जनता किसे नगर परिषद की कमान सौंपती है.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






