Jharkhand के पीरटांड़ में छाया हाथी का आतंक, कई घरों में की तोड़फोड़, इलाके में दहशत
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में बीते दिनों के जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की ओर से टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं कई लोगों के घर व दुकानों में हाथी ने तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के पीरटांड़ स्थित पालगंज एवं बिशनपुर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बीते दिनों क्षेत्र में पहुंचे एक जंगली हाथी ने कई गांवों में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. जानकारी के अनुसार हाथी ने सबसे पहले बिशनपुर पंचायत के पांडे टोला में एक घर को क्षतिग्रस्त किया.
घर के साथ अनाज आदि भी हो गए नष्ट
इसके बाद पालगंज पंचायत के तिवारी टोला, रातडीह कोयवाटांड़ तथा नारायणपुर गांव में भी उत्पात मचाया. कोयवाटांड़ गांव में श्यामलाल ठाकुर के घर को हाथी ने पूरी तरह तोड़ दिया. घर में रखा अनाज, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गए, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया.
वन विभाग की टीम कर रही हाथी को खदेड़ने के प्रयास
वहीं नारायणपुर मोड़ पर होरील दास की दुकान को भी हाथी ने तोड़ दिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग रातभर जागकर किसी तरह अपनी जान-माल की सुरक्षा कर रहे हैं. इधर वन विभाग के अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने पटाखों और आग की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
इसके अलावा नारायणपुर मोड़ पर होरील दास की दुकान को भी हाथी ने तोड़ दिया, जिससे दुकान में रखा सामान बर्बाद हो गया. वहीं तिवारी टोला में भी एक घर को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है, हालांकि वहां हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग रात भर जागकर किसी तरह जान बचाने को मजबूर रहे. हाथी की आवाज सुनते ही लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन: लापरवाही या रिपोर्ट का खेल?

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश






