Chaibasa: सारंडा में गोलियों की गूंज: सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़, तीन के ढेर होने की खबर
आज सुबह अचानक सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दरअसल, इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है.

Chaibasa /Jharkhand (रिपोर्ट- रमेश दास): पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र आज सुबह अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा. करीब आठ बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल पहले से ही इलाके में नक्सल गतिविधियों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान जंगल के भीतर छिपे नक्सलियों के एक दस्ते से उनका सामना हो गया. सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ से जुड़ी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भयभीत हैं, वहीं प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, सारंडा में अब नक्सलियों की संख्या काफी कम हो चुकी है और वे सीमित दायरे में सिमट गए हैं. बताया जाता है कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में अब 50 से भी कम नक्सली सक्रिय बचे हैं, जिनके खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समय सीमा तय की थी. इसके बाद झारखंड के इस सबसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है और लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. फिलहाल सारंडा के जंगलों में हाई अलर्ट है और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में 3rd झारखंड NEOCON का आगाज़, नवजातों के उन्नत इलाज पर तीन दिवसीय मंथन

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त आदेश चालयामा स्टील प्लांट में पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश







