पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भागलपुर जिले में ई-रिक्शा चालक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली है, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bhagalpur / Bihar (Report By- Atish Dipankar): भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर धोबिया टोला में पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक टोटो चालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान छोटू यादव के 26 वर्षीय पुत्र शिव कुमार यादव के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बताया जा रहा है कि शिव कुमार का वर्ष 2018 से नारायणपुर निवासी ब्यूटी कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था वर्ष 2020 में वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दोनों की जबरन शादी करवा दी थी. शादी के बाद दोनों आदमपुर में रहने लगे. इस दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरा मां के साथ मायके में रह रहा है.
परिजनों के अनुसार, पिछले छह महीनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी और फोन पर भी शिव कुमार से बात करने से कतराती थी आरोप है कि बातचीत के दौरान वह गाली-गलौज करती थी, जिससे शिव कुमार मानसिक तनाव में रहने लगा था. 
मृतक की मां अंजू देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू का अपने ही रिश्तेदार, चचेरी मौसी के बेटे के साथ प्रेम संबंध चल रहा था उन्होंने बताया कि उनका बेटा हमेशा पत्नी की तस्वीर अपने पास रखता था और उससे बात करने की कोशिश करता था, लेकिन उसे अपमान ही झेलना पड़ता था.
घटना वाली रात शिव कुमार रोज की तरह काम से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया देर रात उसने जहर खा लिया, छोटे भाई ने उसे संदिग्ध हालत में देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अब नशेड़ियों की खैर नहीं

लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरायकेला डीसी के रवैये पर कड़ी टिप्पणी







