शहर में दुर्गोत्सव की धूम, दुर्गा विसर्जन के लिए जुटा रांची नगर निगम
बड़ा तालाब में भारी बारिश की वजह से पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. माता दुर्गा के विसर्जन के दौरान किसी तरह की कोई घटना न हो, इसे लेकर रांची नगर निगम के कर्मियों द्वारा यहां मार्किंग किया जा रहा है.

तनय खंडेलवाल / Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों दुर्गोत्सव की धूम है. लोग भक्तिभाव और बड़े ही उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. ऐसे में दुर्गा पूजा के बाद होने वाली प्रतिमा विसर्जन को लेकरमे रांची नगर निगम भी सफाई अभियान में जुट गई है. शहर के अलग-अलग जगहों पर स्थित सभी जलाशयों की साफ-सफाई की जा रही है जहां माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होना है.
राजधानी के बीचों - बीच स्थित बड़ा तालाब में भारी बारिश की वजह से पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. माता दुर्गा के विसर्जन के दौरान किसी तरह की कोई घटना न हो, इसे लेकर रांची नगर निगम के कर्मियों द्वारा यहां मार्किंग किया जा रहा है. पूजा सामग्री और मूर्ति विसर्जन के लिए जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जिससे किसी भी तरह की कोई बड़ी घटना से बचा जा सकें.
बता दें, शहर में दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण किया है जिसमें लोग मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. लोग श्रद्धापूर्वक माता दुर्गा का दर्शन करते हुए उनकी पूजा कर रहे और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








