धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा
गिरिडीह में शराब तस्कर अब धान के गोदाम में नकली और अवैध शराब का कारोबार चला रहे है. शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है.

Giridih News: गिरिडीह में शराब तस्कर अब धान के गोदाम से नकली और जानलेवा शराब का अवैध कारोबार चला रहे है. इसका खुलासा मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने किया. दरअसल, गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि धान के गोदाम में धड़ल्ले से अवैध शराब कारोबार का खेल चल रहा है. जिसके बाद गुप्त सूचना के कार्रवाई की गई और यह बड़ा खुलासा किया गया.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो गांव का है जहां धान के गोदाम की आड़ में नकली विदेशी शराब बनाने का धंधा चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि गोदाम को पूरी तरह फैक्ट्री में बदल दिया गया था, जहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही थी. 
टीम ने मौके से आइकॉनिक और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड के नाम पर तैयार की गई कुल 34 पेटी अवैध शराब बरामद की. इसके अलावा खाली बोतलों से भरा एक ट्रैक्टर और करीब 6 गैलन तैयार नकली शराब जब्त की. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये तक बताई जा रही है.
हालांकि इस छापेमारी के दौरान कोई भी तस्कर पुलिस से हाथ नहीं लगी. पुलिस ने गोदाम वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी करने की तैयारी में है. इधर इस घटना के सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और लोग भी इस अवैध कारोबार को लेकर हैरान हैं.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






