महाशिवरात्रि पर DJ पूरी तरह बैन ! बिना लाइसेंस निकली शिव बारात तो होगी सख्त कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान से जुलूस या शिव बारात निकालने से पूर्व आयोजकों को थाना में आकर इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.

Bihar (Nalanda): महाशिवरात्रि पर नालंदा जिले में इस बार DJ की धुन नहीं सुनाई देगी ! आपको बता दें, बिहार शरीफ मुख्यालय अंतर्गत सोहसराय थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की अहम बैठक की गई. जहां महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने सख्त गाइडलाइन जारी किया है.
बैठक में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान से जुलूस या शिव बारात निकालने से पूर्व आयोजकों को थाना में आकर इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि हबीबपुर और सिंगरहाट से भव्य शिव बारात निकाली जाती है, लेकिन यदि किसी अन्य स्थान से भी जुलूस निकालने की योजना है तो उसके लिए भी थाना से पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा.
महाशिवरात्रि पूजा के दौरान छोटे साउंड सिस्टम पर धीमी आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जा सकेंगे. जबकि अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. थाना क्षेत्र में पांच स्थान- बड़ी पहाड़ी हिरण पर्वत, 17 नंबर तालाब, मोगल कुआं टीपीओ, सिंगरहाट बारात और हबीबपुर बारात पर विशेष पूजा, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे.
मौके पर बैठक में पुलिस पदाधिकारी एसआई प्रियांशु कुमारी, एसआई गौरी शंकर, मोहम्मद इरफान हुसैन, एसआई सोनू कुमार, मोहम्मद असलम, मुंशी राजीव कुमार, विनोद कुमार, जनप्रतिनिधि समाजसेवी मोहम्मद सदम हुसैन महात्मा मेडिकल सहोखर, मोहम्मद मुमताज, अकरम, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदुम्न कुमार, मोहमद आदिल, आयोजक समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






