तमंचे पे डिस्को.. बिहार के बेगूसराय से पिस्तौल लहराती डांसर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहार के बेगुसराय से हाथ में पिस्तौल लहराते युवती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो एक निजी कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है. इस तरह हथियार के प्रदर्शन से इलाके की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं.

Bihar (Begusarai): बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक निजी समारोह के दौरान स्टेज पर डांसर पिस्टल लहराती डांस करती नजर आई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डांसर स्टेज पर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रही है, जबकि नीचे मौजूद लोग तालियां बजाते और कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में किसी निजी समारोह का है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डांसर के हाथ में जो पिस्टल दिखाई दे रही है. वह असली है या नकली, लोडेड है या खाली? लेकिन इस तरह खुलेआम मंच पर हथियार का प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था और इस तरह हथियार के साथ डांस करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
पुलिस ने बताया है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है. अगर पिस्टल असली पाई जाती है तो आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस कार्यक्रम आयोजकों और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी या नहीं, और हथियार किसका था. फिलहाल पुलिस जांच जारी है. अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






