IIT मंडी के निदेशक पहुंचे CM हेमंत के पास, युवाओं के लिए AI और रोबोटिक्स पर बना प्लान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की।


Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 4 सितंबर 2026 को कटहल मोड़, रांची में होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह कार्यक्रम ISKCON रांची की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और AI पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान झारखंड में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, AI, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा हुई। बातचीत में इस बात पर जोर रहा कि नई तकनीकों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके तैयार किए जा सकते हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती हैं।
प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच आधुनिक तकनीक को युवाओं से जोड़ने और उसके जरिए आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तेज बारिश में घर लौट रहा था प्रीतम, कोडरमा में अज्ञात वाहन ने छीन ली जिंदगी

2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा केस में सुनवाई टली, 11वां गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, अब 16 सितंबर को अगली पेशी!







