ढाका अग्निकांड: कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, घटनास्थल पर पहुंचकर DM ने लिया जायजा
मोतिहारी जिले स्थित फतेहपुर मोहम्मद गांव में देर रात भीषण आग लगी. जिसकी चपेट में आकर 2 मासूम बच्चों सहित 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोहम्मद गांव में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया. गांव स्थित राजकुमार शाह की किराना होलसेल दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही कुण्डवा चैनपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब पांच घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के कई घर और दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे नुकसान और भी अधिक भयावह हो सकता था.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. डीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. गंभीर रूप से घायल दुकान मालिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद

औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत







