झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP तदाशा मिश्रा ने फहराया तिरंगा, सभी अधिकारियों और कर्मियों को दीं शुभकामनाएं
झारखंड पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर DGP तदाशा मिश्रा ने तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2026 की बधाई और शुभकामनाएं दी.

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP तदाशा मिश्रा झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर समारोह में सभी एडीजी, आईजी समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के परिजन फ्लैग होस्टिंग देखने पहुंचे. वहीं, झंडोत्तोलन के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं और बधाई दी. साथ ही कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती है कि पुलिस परिवार स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु और समृद्ध रहें.
मौके पर डीजीपी ने वर्ष 2025 में पुलिस के सराहनीय कार्यों और उपलब्धियां की जानकारी दी. और कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और संविधान निर्माता के त्याग को याद करने का अवसर देता है. ऐसे में झारखंड को अपराध और नक्सल मुक्त राज्य बनाने में झारखंड पुलिस हमेशा काम करते रहेगी.
वर्ष-2025 में झारखण्ड पुलिस द्वारा किये गये कार्य
नक्सलियों के विरूद्ध किये गये कार्य- झारखण्ड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए वर्ष-2025 में राज्य में कुल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 32 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए.
संगठित आपराधिक गिरोह के विरूद्ध किये गये कार्य- एटीएस द्वारा कुल-30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा इस गिरफ्तारी में HuT(HIZB UT-TAHIRIR) के 05 सक्रिय क्रियावादियों शामिल है.
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध किये गये कार्य
वर्ष 2025 में अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग / व्यापार में संलिप्त कुल-706 कांड प्रतिवेदित हुए तथा 883 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल-58.77 करोड़ (अंठावन करोड़ सतहत्तर लाख) रूपये के साथ कई प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को जप्त किया गया.
साईबर अपराध के विरूद्ध किये गये कार्य
वर्ष 2025 में साईबर अपराध से संबंधित कुल-1413 कांड प्रतिवेदित हुए एवं इन कांडो में 1268 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल-90,88,400 (नब्बे लाख अठ्ठासी हजार चार सौ) रूपये के साथ कई अवैध वस्तुएं जब्त की गई. इसके अतिरिक्त साईबर अपराध से संबंधित करीब 38.67 (अड़तीस करोड़ सड़सठ लाख) रूपये फ्रीज किये गये तथा कुल-1,48,05,518/- (एक करोड़ अड़तालीस लाख पांच हजार पांच सौ अठारह) रूपये पीड़ित को उपलब्ध कराये गये. इसके अतिरिक्त प्रतिबिम्ब ऐप का प्रयोग करते हुएकुल-140 कांड प्रतिवेदित हुए एवं इन कांडों में कुल 642 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-1008 मोबाइल फोन एवं 1332 सिम कार्ड बरामद कर जब्त किए गए.
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम
आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय स्तर से एवं राज्य के सभी जिलों में 'जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गयी एवं आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.
गणतंत्र दिवस हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग को याद करने का अवसर देता है. आज के दिन हम अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर संविधान में निहित प्रावधानों / मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और अधिक समावेशी भारत बनाने के साथ झारखण्ड को अपराध नक्सल मुक्त राज्य बनाने की ओर अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करें.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






