विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उपायुक्त ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

मेदिनीनगर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार सुबह मेदिनीनगर शहर स्थित अंबेडकर पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें स्वच्छ वायु, शुद्ध वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करते हैं। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरित और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण संभव है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा के इस थाना प्रभारी की चर्चा जोरों पर: कभी हेलमेट चेकिंग.. कभी रुद्राभिषेक करते आते हैं नजर

चतरा सदर अस्पताल में ICU वार्ड की शुरुआत, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत







