मेदिनीनगर एमएमसीएच में एचआईवी संक्रमित महिला का प्रसव, जानकारी छिपाने से मचा हड़कंप
मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में एक एचआईवी संक्रमित महिला के प्रसव का मामला सामने आया है।

पलामू (मेदिनीनगर) स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में एक एचआईवी संक्रमित महिला के प्रसव का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सदर प्रखंड की महिला और उसके पति ने अपने एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से छिपाकर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव कराया।
प्रसव के कुछ घंटे बाद अटेंडेंट द्वारा महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी दिए जाने पर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दंपति लंबे समय से एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) की दवाएं ले रहे थे और उनके पास संबंधित ग्रीन कार्ड भी उपलब्ध था।
हालांकि सूचना मिलने के बाद नवजात को समय पर नेविरापिन दवा दे दी गई, जिससे संक्रमण के खतरे को कम किया जा सका। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं तथा उनकी नियमित निगरानी की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर करंट हादसे में युवक की मौत, टाटानगर स्टेशन पर हंगामा, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु







