नालंदा NH-20 पर मौत का तांडव, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 जख्मी
नालंदा में एक बड़ा हादसा हुआ जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हो गए है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हरनौत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-20 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
घटना हरनौत थाना क्षेत्र के NH-20 स्थित मुढारी गांव के पास की है, जहां पटना से बिहारशरीफ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इस हादसे में राहगीर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कल्याण बीघा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. मृतक की पहचान सुखनंदन प्रसाद के बेटे भूषण कुमार (40 वर्ष) के रूप में की गई है.
स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार पटना से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी, तभी मुढारी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल







