रांची के पिस्का मोड़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। काफी देर तक जब व्यक्ति नहीं उठा तो स्थानीय लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सुखदेव नगर थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में मृत मिला व्यक्ति
सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति की जांच की, जिसमें उसके मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







