गिरिडीह के उसरी नदी में तैरता मिला युवती का शव, 15 साल की पायल तीन दिन से थी लापता
गिरिडीह के पुराना उसरी नदी पुल के नीचे तीन दिन से लापता युवती का शव मिला है. उसके पास से स्कूल बैग और कॉपी भी बरामद की गई है. वहीं पायल के पिता के शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है.

Giridih, Jharkhand: बुधवार सुबह गिरिडीह में सिरसिया निवासी लापता युवती का शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई. दरअसल 15 साल की पायल कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता थी. जिसके लापता होने की शिकायत उसके घरवालों ने नजदीकी थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस लगातार पायल की तलाश में जुटी थी.
पुलिस को जिले के पुराना उसरी पुल के नीचे नदी में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई. गिरिडीह नगर थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंची तो शव नदी में तैरता दिखा. जानकारी के अनुसार शव के पास से एक स्कूल बैग और उसमें रखी कॉपी भी बरामद की गई. जैसे ही आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को शव के तैरते दिखने की जानकारी दी गई, वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने पायल के परिजनों को जब इसकी जानकारी दी तो उनका मानो कलेजा फट गया. घटनास्थल पर बुलाए जाने पर लड़की के भाई ने जाकर शव की शिनाख्त की. शव पायल का ही है, इसकी पुष्टि होने के बाद कॉपी में लिखे कुछ पन्नों की भी तफ्तीश कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि लंबे समय तक पानी में रहने के कारण कॉपी में लिखे कुछ भी अक्षरों को पढ़ पाना संभव नहीं है.
शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धनबाद के पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पायल के पिता जागेश्वर दास के बताए अनुसार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इनके द्वारा पायल (मृतका) को लगातार परेशान किया जाता था. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है, साथ ही दर्ज केस के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सऊदी अरब में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मौत: 9 दिनों से पड़ा है द्वारिका महतो का शव, टूट रही परिवार की उम्मीद

झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन करेंगे वितरण







